logo

स्पष्ट बहुमत के साथ नावा नगरपालिका में खिला कमल का फूल,प्रभारियों की मेहनत रंग लाई,वार्ड 25 में से 13 पर बीजेपी, 10 पर कांग्रेस ,2 पर निर्दलीयों का कब्जा

 नावा सिटी (नागौर)। नावा नगरपालिका की 25 सीटों पर हुए चुनाव के रविवार को चुनाव नतीजे घोषित हुए। घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को 13 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिला तो वहीं कांग्रेस को 10 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

इस चुनाव में 2 निर्दलीय प्रत्याशीयो ने भी विजय दर्ज की। इस पालिका चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है वहीं कांग्रेस अपना बोर्ड बचाने में कामयाब नहीं हो सकी। क्योंकि पूर्व में नावा नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड रहा है जिसे कांग्रेस आगे इस चुनाव में बरकरार नहीं रख पाई। अपने गृह क्षेत्र नावा में नहीं चला उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी का जादू।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने इन चुनावों में अपने एडी चोटी का दम लगा जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार किया। भाजपा के प्रभारी कमल पाठक, राजेश गुर्जर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर कैंपेनिंग कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आमजन में सरकार की नाकामियों को भुनाने में सफल रहे। आमजन ने भाजपा में विश्वास जताकर क्षेत्र से स्पष्ट बहुमत भाजपा को प्रदान किया।

भाजपा के मुख्य रणनीतिकार दोनों प्रभारियों राजेश गुर्जर, कमल पाठक के साथ नावा प्रधान पति एडवोकेट राजेश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट आनंदी लाल कुमावत सहित सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर इस नगर पालिका चुनाव में उतरे सभी की संयुक्त मेहनत का नतीजा इस चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत के रूप में मिला। क्षेत्र के स्थानीय विधायक एवं उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी राजनीति के माहिर माने जाते है जिनकी प्रदेश भर में राजनीति के चाणक्य के रूप में पहचान है। नावा नगर पालिका चुनाव में राजनीति के चाणक्य को मात देकर भाजपा की सिपहरशाला आमजन का विश्वास जीतने में सफल रही और उसी का परिणाम है कि चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया।


श्री महासुख बियानी उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर गैस एजेंसी चौराहे पर रविवार सुबह कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर मतगणना स्थल के अंदर से चुनाव परिणामों का इंतजार करते रहे। विभिन्न चरणों में अलग-अलग वार्डो के चुनाव नतीजों के साथ ही उनके समर्थकों में जोश भरकर अपने-अपने उम्मीदवारों व अपनी-अपनी पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर भाजपा गुट के खेमे में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता के जयघोष के नारों के साथ मिठाईयां बाट कर आपस में बधाइयां देकर खुशी जाहिर की। भाजपा खेमे के जयपाल पुनिया, राजू ओझा, दिनेश जांदू, रघुनाथ ढाका, चुन्नी लाल माली, राजेश गोयल, निर्मल योगी,संतोष लड्ढा, सत्यनारायण लड्ढा, ओम प्रकाश गौड़, मदन नाथ, अल्पना अग्रवाल,रामकरण कुमावत, मनोज शर्मा, विजयपाल सियाक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं की कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा के जीते वार्ड पार्षदों ने उपखंड कार्यालय में ग्रहण की शपथ:-भाजपा के जीते हुए सभी 13 वार्ड पार्षदों कि बस को लेकर भाजपा पार्टी चुनाव प्रभारी राजेश गुर्जर, कमल पाठक, नावा प्रधान पति राजेश गुर्जर सहित कार्यकर्ताओं के काफिले के बीच कड़ी सुरक्षा में नावा उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां रिटर्निंग अधिकारी ब्रह्म लाल जाट ने सभी नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाई शपथ ग्रहण के पश्चात सभी पार्षदों को वापस बस में बैठा कर काफिले के बीच दोनों भाजपा चुनाव प्रभारी बस को लेकर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए।
नावा नगर पालिका के इस चुनाव में चेयरमैन की सीट एस सी वर्ग की आरक्षित है। जहां भाजपा ने 13 वार्ड पार्षदों की जीत के साथ ही सबसे बड़ा दल बनकर उभरा और स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है वही पार्टी के जीते सभी वार्ड पार्षदों में से सिर्फ एक मात्र महिला पार्षद शायरी देवी वार्ड नंबर 4 से एससी वर्ग से चुनाव जीती है। बहुमत के हिसाब से देखा जाए तो शायरी देवी के सर चेयरमैन का ताज सजना तय माना जा रहा है।


नावा नगर पालिका चुनाव के सभी वार्डो के विजित प्रत्याशी :-
नावा नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी के गोपाल सिंह अपने प्रतिद्वंदी से 12 मतों से विजयी रहे।
वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस पार्टी के कालूराम अपने प्रतिद्वंदी से 46 मतों से विजयी रहे।
वार्ड नंबर 3 भारतीय जनता पार्टी के कुलदीप अपने प्रतिद्वंदी से 50 मतों से विजयी रहे।
वार्ड नंबर 4 भारतीय जनता पार्टी की शायरी देवी अपनी प्रतिद्वंदी से 121 मतों से विजयी रही।
वार्ड नंबर 5 से भारतीय जनता पार्टी की किरण देवी अपनी प्रतिद्वंदी से 342 मतों से विजय रही।
वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस पार्टी के राजकुमार अपने प्रतिद्वंदी से 54 मतों से विजयी रहे।
वार्ड नंबर 7 से भारतीय जनता पार्टी के अनिल अपने प्रतिद्वंदी से 27 वोटों से विजय रहे।
वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस पार्टी की कृष्णा देवी अपनी प्रतिद्वंदी से 161 मतों से विजयी रही।
वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस पार्टी की सीता देवी अपनी प्रतिद्वंदी से 5 मतों से विजयी रही।
वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन जैन अपने प्रतिद्वंदी से 24 मतों से विजयी रहे।
वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस पार्टी के अवधेश पारीक अपने प्रतिद्वंदी से 97 में मतों से विजई रहे ।
वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस पार्टी के चेतन प्रकाश अपने प्रतिद्वंदी से 84 वोटों से विजय रहे।
वार्ड नंबर 13 से भारतीय जनता पार्टी के महेश बोहरा अपने प्रतिद्वंदी से 13 मतों से विजय रहे।
वार्ड नंबर 14 से भारतीय जनता पार्टी की इंदिरा देवी अपनी प्रतिद्वंदी से 136 मतों से विजय रही ।
वार्ड नंबर 15 से निर्दलीय प्रत्याशी रेखा राठौड़ अपनी प्रतिद्वंदी से 89 मतों से विजय रही ।
वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस पार्टी की रजनी देवी अपनी प्रतिद्वंदी से 12 मतों से विजय रही।
वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस पार्टी के निरंजन अपने प्रतिद्वंदी से 121 मतों से विजय रहे ।
वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस पार्टी की सुनीता अपनी प्रतिद्वंदी से 124 मतों से विजय रही ।
वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस पार्टी के पंकज अपने प्रतिद्वंदी से 294 मतों से विजई रहे।
वार्ड नंबर 20 से भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश योगी अपने प्रतिद्वंदी से 262 मतों से विजई रहे ।
वार्ड नंबर 21 से भारतीय जनता पार्टी कि संजू देवी अपनी प्रतिद्वंदी से 411 मतों से विजई रही।
 वार्ड नंबर 22 से भारतीय जनता पार्टी के मोहनलाल अपने प्रतिद्वंदी से 140 मतों से विजई रहे।
वार्ड नंबर 23 से भारतीय जनता पार्टी के आनंदीलाल अपने प्रतिद्वंदी से 90 वोटों से विजय रहे।
वार्ड नंबर 24 से भारतीय जनता पार्टी की राजेश्वरी अपनी प्रतिद्वंदी से 131 मतों से विजय रही।
वार्ड नंबर 25 से भारतीय जनता पार्टी के आनंदीलाल अपने प्रतिद्वंदी से 99 वोटों से विजई रहे।

126
14706 views
  
20 shares